Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राज्यीय स्नैचर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, टांग टूटी

June 6, 2025

अंतर्राज्यीय स्नैचर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, टांग टूटी

डेराबस्सी: बीते दिवस पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक अंतर्राज्यीय स्नैचर भागने में असफल रहा और उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने आरोपी को डेराबस्सी माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि हाल ही में स्नैचिंग के एक मामले में सुराग मिलने के बाद डेराबस्सी पुलिस अंतर्राज्यीय स्नैचर अजय कुमार उर्फ बिल्ला को सुद्धोवाला जेल, देहरादून, उत्तराखंड से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आई थी। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने ट्राइसिटी में कम से कम 18 स्नैचिंग की हैं।

जब आरोपी को डेराबस्सी थाना प्रमुख इंस्पैक्टर सुमित मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी का मोबाइल फोन बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने रामगढ़-मुबारिकपुर रोड पर एक पुल के पास पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में असफल रहा और उसकी दाहिनी टांग टूट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ऋषिकेश (उत्तराखंड), पंचकूला (हरियाणा) और डेरा बस्सी (पंजाब) में लूट के छह मामले दर्ज हैं और आरोपी रात के समय किसी से नकदी तो किसी की चेन लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी का तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें