पंजाब डेस्क: जालंधर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ एक 13 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करके उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उनका पड़ोसी है।
पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ शव
पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव पड़ोसी के वॉशरूम से बरामद हुआ। परिवार का दावा है कि बच्ची के साथ पहले शारीरिक शोषण किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची शाम को टहलने घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी।
सीसीटीवी फुटेज सामने आया सच
जांच में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची को पड़ोसी के घर जाते हुए देखा गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: 4 दिनों में रातों का बदलेगा मौसम, इन इलाकों में पड़ेगा कोहरा