Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: कार शोरूम में करीब 8 लाख रूपये की लूट, सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर बनाया बंधक

August 1, 2023

जालंधर: कार शोरूम में करीब 8 लाख रूपये की लूट, सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर बनाया बंधक

जालंधर (पंकज) : जालंधर के मक्कड़ मोटर में आज सुबह 4 बजे करीब पांच से छह लुटेरों ने लगभग 8 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उनके द्वारा पहले सिक्योरिटी गार्ड को मारा गया फिर उन्हें बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया। लूटेरे पैसों के साथ-साथ, एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन लेकर फरार हो गए।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसीपी हर्ष प्रीत सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम से हमें जानकारी में मिली जिसके बाद हम अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद स्टॉफ मेंबरों ने बताया कि लुटेरों द्वारा सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन वह लोग नाकाम रहे, उनके द्वारा बाहर पड़े करीब 8 लाख रूपये, एक लैपटॉप और DVR लेकर वह लोग फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड अभी घबराए हुए हैं, तो उनके द्वारा अभी सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल हमारी टीम की ओर से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और जल्दी हम उन लुटेरों को पकड़ लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें