Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

August 18, 2026

जालंधरः स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला स्पोर्ट्स कॉलेज के पास स्थित एक गली से बाइक चोरी का सामने आया है। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति पैदल गली में पहुंचता है और आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना खड़ी बाइक के पास जाता है।

इसके बाद आरोपी बड़े आराम से बाइक में चाबी लगाता है और उसे लेकर मौके से फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय गली में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन चोर बेखौफ होकर बाइक चोरी कर ले गया।

घटना के बाद बाइक मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही चो र को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

📍 Location: जालंधर स्पोर्ट्स कॉलेज (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें