Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर CIA स्टाफ ने अवैध हुक्का चलाने वाले 8 आरोपी किए काबू, 5 हुक्का व तंबाकू जब्त

March 17, 2023

जालंधर CIA स्टाफ ने अवैध हुक्का चलाने वाले 8 आरोपी किए काबू, 5 हुक्का व तंबाकू जब्त

जालंधर (पंकज): जालंधर की सीआईए स्टाफ ने रेस्तरां की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने और पीने के आरोप में 8 आरोपियों को काबू किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पाइप सहित 5 हुक्का और तंबाकू भी बरामद किया है। सुचना मिलने पर पुलिस ने जलंधर के मिलाप चौक स्थित मोनिका टावर की दूसरी मंजिल पर लावा लाउंज रेस्टोरेंट में दबिश दी। जहां पुलिस ने पाया कि यहाँ रेस्टोरेंट की आड़ में नौजवानों को हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने इस दौरान मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया और 5 हुक्का पाइप सहित जब्त किया। पकडे गए व्यक्तियों के नाम रविंदर कुमार, हनी नय्यर, मनदीप, कुनाल साहिल, दमन, अभिषेक और रोहित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें