Dainik Savera Times

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी Lakhbir Landa के 5 साथियों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लांडा के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिनों के ऑपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

सीमा पार से मंगवाते थे हथियारों की खेप:

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। आरोपियों ने पंजाब के विभिन्न राज्यों में नशा सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसे अपराध किए हैं। उक्त आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

इन सभी की आपराधिक गतिविधियों पर शहर पुलिस द्वारा लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिछले कुछ दिनों से आरोपियों की शहर में चहलकदमी बढ़ गई थी। डीजीपी यादव ने कहा- संगठित अपराध को खत्म करने के लिए शहर पुलिस की यह अच्छी पहल है।

Exit mobile version