पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लांडा के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।