Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: जालंधर में दो नाबालिग लड़कों की मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jalandhar murder news

Jalandhar murder news

पंजाब डेस्क : जालंधर के भोगपुर क्षेत्र से दो युवकों के शव मिलने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शप्रीत और गोपेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दो नाबालिग युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लोहड़ी की रात बाइक लेकर घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि उनका फोन लगातार रिंग हो रहा था, लेकिन कोई कॉल रिसीव नहीं हुई। अगले दिन दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। 15 जनवरी की शाम के बाद सूचना मिली कि दोनों बहराम श्रेष्ठा रोड से लिंक सड़क इट्टां-बद्दी में गिरे हुए पाए गए।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

बता दें कि परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था और वह उससे मिलने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इसे सड़क हादसे के बजाय हत्या के नजरिए से जांचा जाए।

अर्शप्रीत के पिता लेबनान में कार्यरत हैं और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ घर में रहते हैं। अर्शप्रीत पढ़ाई छोड़ चुका था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। परिवार ने बताया कि अर्शप्रीत और गोपेश दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही इलाके के थे।

घटना स्थल पर बाइक और मोबाइल दोनों सुरक्षित मिले, बाइक टूटी नहीं थी और मोबाइल भी पास ही थे। परिवार ने बताया कि दोनों के सिर और माथे पर चोटें और धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : जापान दौरे पर जन्मदिन मनाती दिखीं इटली की PM Giorgia Meloni, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डब्बरी गांव के लोगों पर मर्डर का शक

चाचा जगदीप ने कहा कि अर्शप्रीत और गोपेश के कुछ युवकों से झगड़ा चल रहा था, और उन्हें शक है कि डब्बरी गांव के युवकों ने योजना बनाकर यह वारदात की होगी। भोगपुर पुलिस ने फिलहाल इसे सड़क हादसे के मामले में दर्ज किया है, लेकिन परिवार हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग कर रहा है।

Exit mobile version