
जालंधर: लहरागागा के गांव रामगढ़ संधुआं से एक मर्डर का मामला सामने आया है, जहां गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमरीक सिंह को पहले लहरागागा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से फर्स्ट एड के बाद उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पटियाला ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है।
जानकारी देते हुए लहरागागा थाने के SHO जसकरन सिंह ने बताया कि गांव रामगढ़ संधुआं के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह गांव के एक चौक में खड़े थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमरीक सिंह को घायल हालत में तुरंत लहरागागा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया, लेकिन पुलिस के मुताबिक, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
SHO जसकरण सिंह के मुताबिक, इस मामले में गांव के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों में गांव का मौजूदा सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 3 की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...