Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, रेहड़ी चालक पर लगे गंभीर आरोप, जांच शुरू

October 21, 2026

जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, रेहड़ी चालक पर लगे गंभीर आरोप, जांच शुरू

जालंधर: दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की नौजवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय खेम चंद उर्फ सोनू निवासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा जहां मामले की जांच की जा रही है, वहीं परिजनों द्वारा रेहड़ी चालक पर हत्या के आरोप लगाए गए। परिजनों का कहना है कि नौजवान प्लाजा में 30 से 35 साल से काम करता था। परिजनों का कहना है कि बीमार होने के बाद वह डेढ साल से नान स्टाल की रेहड़ी पर काम करता था। जिसके बाद वह छत पर सोता था।

मृतक के 2 बच्चे है और पत्नी छोड़कर जा चुकी है और बच्चों को पत्नी साथ ले गई थी। आरोप है कि नौजवान का रेहड़ी चालक के साथ सोमवार को विवाद हुआ था। आरोप है कि रेहड़ी चालक द्वारा मारकर उसे छत पर फेंक दिया। परिजनों का कहना हैकि वह रोजाना सोनू को देखने के लिए आते थे। वहीं व्यक्ति ने कहा कि सोनू को 2 दिन पहले वह रोटी देने के लिए गया और सोनू कहता कि उसके सिर में काफी दर्द हो रहा था। ऐसे में उसने रोटी खिलाने की कोशिश की और वह दर्द से चिल्लाने लगा। वहीं झगड़े को लेकर कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। जिसके बाद आज वह सुबह छत पर गया और देखा कि सोनू का शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। ऐसे में वह उसे अस्पताल ले जाने के लिए लोगों की मदद मांगने लगा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।

वहीं मृतक सोनू के भाई ने कहा कि रेहड़ी चालक ने कहा कि सीढ़ियों से गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजन ने कहा कि उसका छोटा भाई नान की रेहड़ी पर बर्तन धोने के का काम डेढ साल से कर रहा था। लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी सोमवार को ही सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाए कि सोनू की मौत का जिम्मेदार रेहड़ी चालक है। भाई ने कहा कि रेहड़ी चालक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

थाना 4 के जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों से पूछताछ में पता चला सोनू शराब पीने का आदी था और वह घर नहीं जाता था। ऐसे में आज संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू की मौत हो गई। सोनू का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें