Jalandhar Girl Alleges Assault : जालंधर। गुरु नानक कॉलोनी में पारिवारिक विवाद उस समय थाने तक पहुंच गया, जब एक युवती ने अपने ताया पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए। युवती सिमरन कौर का कहना है कि माता-पिता के तलाक के बाद उसका पालन-पोषण ताया के परिवार में हुआ, लेकिन अब वह अपने पिता के साथ रहना चाहती है। शिकायत के बाद थाना-5 पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और सहमति के बाद युवती को उसके पिता के साथ भेज दिया। पुलिस ने कहा कि दोबारा कोई घटना सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
थाने में लड़की सिमरन ने आरोप लगाए है कि माता-पिता का तालाक होने के बाद पिता ने बड़े भाई को उसे गोद दे दिया था। जहां पर पिता से मिलने को लेकर उसके सौतेल पिता (ताया) के पास 7 वर्ष से रह रही थी। लड़की का आरोप है कि पिता से मिलने को लेकर पिता को मारने की धमकी दी गई। वहीं आज थाने में पुलिस के सामने पिता, बहन और बुआ को ताये द्वारा धमकी दी गई। लड़की का आरोप हैकि ताये का बेटा भी उसे काफी गलत शब्दवाली बोलता है।
ऐसे में वह थाने में शिकायत देने पहुंचे। पीड़िता ने कहा कि उसे डर है कि अब पिता के साथ घर जाते समय उसके साथ ताया को अप्रिय घटना को अंजाम ना दे दें। गुरु नानक कालोनी के जसविंदर सिंह ने कहाकि वह बड़े भाई संदीप के साथ इकट्ठे रहते थे। इस दौरान उसका तालाक होने के कारण बड़े भाई को पालन पोषण के लिए गोद दे दी थी। अब दोनों भाईयों में बोलचाल नहीं है। पिता का आरोप है कि बेटी को उससे ना मिलने को लेकर बेटी को परेशान किया जा रहा था।
ऐसे में बेटी थाने में शिकायत देने पहुंची। जहां थाने में बेटी ने फोन करके कहा कि ताया उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में अब उन्हें डर है कि बड़ा भाई उनके साथ फिर से विवाद ना करें। एएसआई बलविंदर कुमार ने कहाकि सिमरन कौर 10 सालों से ताये के पास रह रही थी। ऐेसे में अब उसकी मांग है कि वह अपने पिता के पास रहना चाहती है और ताया उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में थाने में लड़की द्वारा शिकायत दी गई। जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमती से बच्ची को पिता के हवाले कर दिया गया। ऐसे में अगर कोई दोबारा घटना सामने आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...