Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: Gold Medal जीतने के बाद लौटे हॉकी खिलाड़ी सुखजीत, आतिशबाजी और ढोल से हुआ स्वागत

October 7, 2026

जालंधर: Gold Medal जीतने के बाद लौटे हॉकी खिलाड़ी सुखजीत, आतिशबाजी और ढोल से हुआ स्वागत

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

🎬 Watch Video

जालंधर: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। वहीं आज हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह घर पहुंचे जहां उसका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। परिवार से मिलने के बाद सुखजीत सिंह कुछ देर में गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सुखजीत सिंह ने कहाकि लगातार भारतीय टीम ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता और यह टीम के लिए गर्व की बात है।

ऐसे में उन्होंने परिवार और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। वहीं पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच को लेकर सुखजीत ने कहा कि वह पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान अलग की पल होता है। ऐसे में उनके लिए टूर्नामेंट में सबसे यादगाद पल भी पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेले गए मैच में गोल करना था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में गोल किया तो उनके पास खुशी का ठिकाना नहीं था।

उन्होंने कहा कि वहीं टर्निंग प्वाइंट था। इसी के साथ मलेशिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले को लेकर टीम की लक्ष्य था कि वह मुकाबले में गेम प्लान में रहकर बढ़िया परफार्मेंस करेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर ही घर लौटेंगे। ऐसे में टीम ने जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ अमेरिका में होने वाली एलए ओलंपिक में क्वालिफाई करना टीम का लक्ष्य था जो कि गोल्ड मेडल के साथ पूरा हो गया। ऐसे में अब वह एलए ओलंपिक में टीम ने क्वालिफाई कर लिया है। मैच की प्रेक्टिस से पहले वह टीम के साथ समय व्यतीत करेंगे।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने गोल किए थे। ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए थे। भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह ने इतिहास रच दिया। वह भारत को लगातार दूसरी बार एशियन चैंपियन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। पुरुषों से पहले भारत की महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। महिला टीम ने फाइनल में चीन को मात दी थी। यह पहला मौका है, जब एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है। भारत की पुरुष टीम 5वीं बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही है। वहीं, महिला टीम दूसरी बार गोल्ड जीती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें