Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: मां राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर में आज होगा गुरु पूजा और भजन संध्या का विशेष आयोजन

July 29, 2026

जालंधर: मां राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर में आज होगा गुरु पूजा और भजन संध्या का विशेष आयोजन

पंजाब डेस्क: जालंधर के मां राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर में आज, 29 जुलाई 2026 को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, गुरु माँ देवी राज रानी जी की कृपा से आज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे से मंदिर प्रांगण में गुरु पूजा एवं भजन संध्या का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम गुरु माँ जी की इच्छा तक निरंतर चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु माँ जी का गुणगान और पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु माँ देवी राज रानी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस पावन आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें