
जालंधर: भार्गव कैंप के मेन बाजार में घर पर आग लग गई। घटना के दौरान व्यक्ति झुलस गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में परिवार का सामान जलकर राख हो गया। वहीं हादसे में घर जलता देख महिला बिलखिलाकर रोने लगी। इलाका निवासियों द्वारा महिला को सतावना दी जा रही है। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना में झुलसे व्यक्ति ने कहा कि भाई दूज पर घर में दीया जलाने के दौरान यह हादसा हुआ। ज्योत की चिंगारी से घर में आग लग गई। व्यक्ति ने कहाकि तिलक करवाने के बाद घर में मिठाई खाई थी। घटना के दौरान व्यक्ति ने कहा कि आपकी घर पर धुंआ निकल रहा है, जिसके बाद वह घर की छत पर गए तो देखा कि आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
घटना में बैड, कपड़े, नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान इंसानियत उस समय शर्मसार हुई, जब लड़की द्वारा टार्च जगाकर जले सामान को देखा जा रहा था, तभी व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि फोन उसे पकड़ाकर वह सामान देख लें। जिसके बाद नौसरबाज फोन लेकर फरार हो गया। लोगों द्वारा कहा गया कि पहले ही आग लगने से घर का नुकसान हो गया, दूसरी ओर नौसरबाज फोन छीनकर फरार हो गया।
इलाका निवासियों ने कहा कि परिवार का पहले ही काफी नुकसान हो गया और दूसरा चोर लड़की का फोन लेकर फरार हो गया। इस दौरान लोगों ने दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों को लेकर रोष पाया गया। लोगों ने कहाकि कपड़े की मार्केट है और अवैध कब्जों के कारण दमकल विभाग की गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाई। दमकल विभाग की टीम को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने अवैध कब्जों हटाने को लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने की अपील की है।