जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि एक तस्कर को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो अफीम, 5 हजार प्रेगा की गोलियां, 3 हजार नशीली गोलियां, 22 हजार की नगदी बरामद की गई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य दोषी शुभम शर्मा है और बाबू लाभ सिंह नगर का रहने वाला है। सभी आरोपियों की आयु 24 से 25 वर्ष है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान नाकेबंदी पर तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज है। जांच के अनुसार आरोपी नशीली गोलियों की खेप दूसरे राज्य से लेकर आए थे। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों में एक कपूरथला का दोषी शामिल है। एडीसीपी ने कहा कि थाना 5 की पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।