Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: जालंधर में आज लगेगा लंबा Power Cut; ये इलाके होंगे प्रभावित

May 17, 2026

Punjab News: जालंधर में आज लगेगा लंबा Power Cut; ये इलाके होंगे प्रभावित

Jalandhar Power Cut Alert : पंजाब के जालंधर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आज बिजली से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि 220 केवी बादशाहपुर सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य किए जाने के कारण लांबा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कई फीडरों की बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।

बिजली विभाग के मुताबिक, आज रविवार 17 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान प्रभावित इलाकों में करीब 4 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। विभाग ने लोगों से कहा है कि वे अपने जरूरी घर और कामकाज से जुड़े काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।

गर्मी को देखते हुए तेज किए गए मेंटेनेंस कार्य

बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड और संभावित तकनीकी खराबियों से बचने के लिए बिजली ढांचे की समय-समय पर मरम्मत जरूरी होती है। इसी उद्देश्य से बादशाहपुर सब-स्टेशन पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और अचानक बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

इन फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित

मेंटेनेंस कार्य के चलते लांबा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कुल 17 प्रमुख 11 केवी फीडरों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। प्रभावित फीडरों में TV Tower, BM-2, चिट्टी, कोल्ड स्टोर, गडोवाली, बसंत विहार, बरसाला, नानकसर और उधोपुर शामिल हैं।

इसके अलावा मलको, कांग साबू, गिल कॉलोनी, खुर्ला किंगरा, लोहारा, निज्जर, लांबा और BM-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

लोगों से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने लोगों से कहा है कि वे पहले ही पानी भर लें, मोबाइल चार्ज कर लें और बाकी जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें। विभाग का कहना है कि तय समय के अंदर काम खत्म करके बिजली सप्लाई दोबारा शुरू करने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें