Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खेत में गिरी स्विफ्ट कार, बुजुर्ग ड्राइवर घायल

July 16, 2026

जालंधर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खेत में गिरी स्विफ्ट कार, बुजुर्ग ड्राइवर घायल

Jalandhar Road Accident News : जालंधर के गोरायां इलाके में समरारी नहर के पास आज एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।

कंट्रोल बिगड़ने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की स्विफ्ट कार समरारी रोड से धुलेटा गांव की ओर होते हुए अपरा की तरफ जा रही थी। जब कार समरारी नहर के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार पलटते हुए सड़क किनारे से नीचे खेत में जा गिरी।

बुजुर्ग चालक को आई मामूली चोटें

धुलेटा गांव के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि हादसे के समय कार में केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद था। हादसे में उसे मामूली चोटें लगीं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक होशियारपुर से अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें