
पंजाब डेस्क: जालंधर के वडाला चौक स्थित गणपति मार्बल शोरूम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति शोरूम में चाय पी रहा था, तभी डबल लेयर पर रखा भारी मार्बल उसके ऊपर गिर पड़ा।
मार्बल के नीचे दबा रहा व्यक्ति
घटना के वक्त व्यक्ति शोरूम के अंदर आराम कर रहा था, लेकिन अचानक मार्बल उसके ऊपर गिरने से वह दब गया। करीब आधे घंटे तक वह मार्बल के नीचे दबा रहा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। शोरूम के मालिक को जब इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शोरूम में काम करता था व्यक्ति
हादसे की वजह से मृतक के पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं और वह एक लेबर था, जो शोरूम में काम करता था। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने शोरूम मालिक की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डबल लेयर पर भारी मार्बल सही ढंग से सुरक्षित नहीं रखा गया था, जिसके कारण यह घटना घटी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...