Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक ने मौके पर तोडा दम

January 12, 2023

जालंधर: ट्राले ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक ने मौके पर तोडा दम

जालंधर में हुए सड़क हादसे में एक नौजवान की मौत होने की खबर सामने आई है। शहर के चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल सवार अमृतसर हाईवे पर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर दे मार दी और युवक और मोटरसाइकिल को रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पवन उर्फ हैप्पी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ा के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं हादसे होने के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर आकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार पवन सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें