Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के CP Swapan Sharma की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 1.6 किलो अफीम के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

August 8, 2024

जालंधर के CP Swapan Sharma की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 1.6 किलो अफीम के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में अफीम सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी दमनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह शहर में अफीम की तस्करी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर की एक टीम सीजेएस पब्लिक स्कूल सर्विस लेन जीटी रोड जालंधर के पास मौजूद थी,  जब उन्होंने बिधिपुर गांव की तरफ से एक व्यक्ति को हैंडबैग के साथ आते देखा, ताे पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रोका और उसके हैंडबैग की गहनता से तलाशी ली, जिसमें से 1.6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राम पार्षद पुत्र सिया राम निवासी ग्राम कमुआ थाना बंद बोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में एफआईआर 111 दिनांक 03-08-2024 के तहत 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर लिया है। दमनबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रिक्शा चलाता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने अफीम बेचना शुरू कर दिया।

एसीपी ने कहा कि जांच जारी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। दमनबीर सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है और शहर से इस समस्या को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें