Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के सैनिक इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, नेहा और दीपक ने टॉप कर बढ़ाया मान

July 21, 2026

जालंधर के सैनिक इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, नेहा और दीपक ने टॉप कर बढ़ाया मान

पंजाब डेस्क: जालंधर स्थित सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने अकादमिक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान के बीएससी (आईटी) और एमएससी (आईटी) पाठ्यक्रमों के परिणाम शानदार रहे, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

नेहा ने बीएससी (आईटी) में हासिल किया पहला स्थान

डायरेक्टर-कम-जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के जिला रक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय के अधीन चल रहे इस संस्थान को आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि बीएससी (आईटी) के छठे सेमेस्टर में छात्रा नेहा ने 8.04 सीजीपीए हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

दीपक कुमार ने एमएससी (आईटी) में मारी बाजी

एमएससी (आईटी) के चौथे सेमेस्टर में छात्र दीपक कुमार ने 7.83 सीजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।

📍 Location: पंजाब (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें