Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

49वीं बीएसएफ अंतर-फ्रंटियर हॉकी चैंपियनशिप में जम्मू फ्रंटियर विजेता

July 25, 2026

49वीं बीएसएफ अंतर-फ्रंटियर हॉकी चैंपियनशिप में जम्मू फ्रंटियर विजेता

Jammu Frontier victorious in Hockey Championship अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 49वीं बीएसएफ अंतर-फ्रंटियर हॉकी चैंपियनशिप–2026 का समापन बीएसएफ परिसर जालंधर में हुआ।

जम्मू फ्रंटियर ने 5-0 से जीता बीएसएफ हॉकी खिताब

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पंजाब पुलिस थे। इस अवसर पर डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर सहित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ, विशिष्ट अतिथि तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गत वर्ष की विजेता जम्मू फ्रंटियर एवं पंजाब फ्रंटियर के मध्य अत्यंत रोमांचक वातावरण में खेला गया। उत्कृष्ट खेल भावना, कौशल एवं दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए जम्मू फ्रंटियर ने 5–0 के अंतर से विजय प्राप्त कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। विजेता टीम की इस उपलब्धि पर पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। समापन समारोह के दौरान बीएसएफ जिम्नास्टिक दल की ओर से आकर्षक जिम्नास्टिक प्रदर्शन तथा बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

विजेता टीम को ट्रॉफी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मुख्य अतिथि ने जम्मू फ्रंटियर को प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए, जबकि पंजाब फ्रंटियर को उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजकों की इस खेल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ न केवल आपसी सौहार्द, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि बल के कार्मिकों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता तथा ‘एस्प्रिट-डी-कोर’ (बल की सामूहिक भावना) को भी प्रोत्साहित करती हैं।समापन समारोह के मुख्य अतिथि एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पंजाब पुलिस थे। इस अवसर पर डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर* सहित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ, विशिष्ट अतिथि तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें