
भादसों: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बड़े प्रयास कर रही है। यह विचार जिला योजना बोर्ड पटियाला के चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला ने गांव फतेहपुर में यूथ नेता लाली फतेहपुर के नेतृत्व में स्टार स्पोर्ट्स क्लब की मांग तथा इसके लिए 1.5 लाख रुपए की ग्रांट देने की मांग पर बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के गांवों में यूथ क्लब स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें नशों व सामाजिक बुराइयों से बचाने के साथ-साथ उन्हें खेल, सामाजिक कार्य, व्यापार व अन्य गतिविधियों से जोड़कर नई दिशा दी जाएगी। इस अवसर पर युवा नेता लाली फतेहपुर ने गांव फतेहपुर के वालीबॉल क्लब का 10 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान करने पर विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल के मैदान के लिए 3 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जत्थेदार लाल सिंह रणजीतगढ़, आप नेता हैप्पी बुग्गा, दलजीत सिंह बाजवा, जसकरनवीर सिंह तेजे, सुरिंदर सिंह क्लब अध्यक्ष, सरबजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरमुख सिंह, नरिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, बेअंत सिंह साहीवाल आदि भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- ग्लोबल दबाव के बीच भी मजबूत रहा बाजार, आगे सुधार की संभावना
मेष: दिन शुभ रहेगा...