
जालंधर: जालंधर के होटल मैरिटन से जुड़े पारिवारिक विवाद में सुलह करवाने में में काकू आहलुवालिया ने अहम किरदार निभाया है। जानकारी के अनुसार होटल के पार्टनर और आपस में सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है, मगर इस सुलह के बाद अन्य पार्टनर दुआ की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रहीं। विवाद में मरवाहा ब्रदर में सुलह के लिए पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता काकू आहलुवालिया ने अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि परमजीत मरवाहा और इंदरजीत मरवाहा के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे।
मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू किया गया। काकू आहलुवालिया ने मध्यस्थता करते हुए दोनों भाइयों को एक मंच पर बैठाकर विवाद का समाधान करवाया। इस संबंध में होटल मैरिटन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी जानकारी साझा की गई है, जिसमें विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान की पुष्टि की गई है। स्थानीय स्तर पर इस समझौते को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि पारिवारिक और कारोबारी विवाद का आपसी सहमति से हल निकलना सभी पक्षों के हित में रहता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...