Site icon Dainik Savera Times

कपूरथला सड़क हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक युवक की मौत; घटना CCTV में कैद

Kapurthala accident

Kapurthala accident

Kapurthala accident : कपूरथला में सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। आपको बता दें कि यह दुर्घटना सर्कुलर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद सड़क पर गिरते हुए मृतक के सिर के ऊपर से पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला टायर गुजर गया। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है।

ये भी पढ़ें : हैदराबाद में जब्त हुआ 1,000 लीटर भेड़-बकरी का खून, छापा मारते वक्त दंग रह गई पुलिस, जानें पूरा मामला

मौके पर पहुंची SSF टीम, पीसीआर और सिटी थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गौरव, पुत्र लालचंद, निवासी पुराना दाना मंडी, कपूरथला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह अपने काम के लिए घर से निकला था।

Watch Video : बस और बाइक की टक्कर, भिवानी में बड़ा सड़क हादसा

पुलिस के अनुसार, हर्ष पंडित, निवासी दशमेश कॉलोनी, अपनी बाइक (PB-09 AN-4780) पर सर्कुलर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गौरव की बाइक (PB-09 AR-0219) से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक के टायर ने गौरव की जान ले ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

Exit mobile version