Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : मोगा में 26 को AAP का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल समेत दिग्गज होंगे शामिल

November 23, 2026

Punjab News : मोगा में 26 को AAP का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल समेत दिग्गज होंगे शामिल

AAP Plans Mega Rally in Moga on November : 26 जालंधर। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से 26 नवंबर को पंजाब के मोगा में पार्टी का फाउंडेशन डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि मोगा में होने वाली यह रैली पंजाब में अब तक आयोजित सभी राजनीतिक रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार जनहित में कई बड़े काम किए जा रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी की ओर से जनता से किए गए वादों को पूरा करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए गंभीरता से काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, नशे और अन्य सामाजिक समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को होने वाली इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मोहिंदर भगत ने कहा कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें