पंजाब डेस्क: खन्ना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस और एक ट्रॉली आपस में टकरा गई। बता दें कि बस में सवार करीब 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी और इसमें अधिकतर छात्र सवार थे। दूसरी ओर, ट्रॉली विपरीत दिशा में आ रही थी, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर बस से टकरा गई।
मौके पर तुरंत पहुंची राहत टीम
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा बल और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुँचे। इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यातायात पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर ट्रैफिक नियंत्रित किया और वाहनों की आवाजाही बहाल की।
ये भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट ने कई अहम फैसलों को दी हरी झंडी, ऊंची इमारतें स्व-प्रमाणन से पास होंगी
अधिकारियों ने कहा
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिलाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

