Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट पहुंची ‘खेल वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल रैली

September 3, 2026

फरीदकोट पहुंची ‘खेल वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल रैली

‘Khel Watan Punjab Diyan-2026’ Torch Rally : फरीदकोट। ‘खेल वतन पंजाब दियां-2026’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकली मशाल रैली का फरीदकोट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा स्पीकर एस. कुलतार सिंह संधवां और विधायक एस. गुरदित सिंह सेखों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली में हिस्सा लिया और युवाओं से खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहने की अपील की।

इसके बाद, फरीदकोट में अमरदीप सिंह बस्सी चौक, जुबली सिनेमा चौक और सेठी डेयरी चौक से नेहरू स्टेडियम तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर स्पीकर एस. संधवां ने कहा कि खेलों में शामिल होकर राज्य के युवा नशे से दूर रहेंगे। युवाओं के लिए जीत को स्वीकार करना और हार से उबरना सीखने के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ‘खेल वतन पंजाब 2026’ के तहत सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। पंजाब एक बार फिर खुशहाल, खेल-कूद में सक्रिय और जीवंत पंजाब बनेगा। उन्होंने ‘खेल वतन पंजाब 2026’ के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और खिलाड़ियों, कोचों व खेल प्रेमियों से पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेने की अपील की।

विधायक एस. गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि यह पंजाब सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है। इससे खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा और खेलों में उनकी रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने और अभिभावकों से अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा ने कहा कि ‘खेल वतन पंजाब 2026’ के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को पूरा सहयोग देगा। इस अवसर पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट स. गगनदीप सिंह धालीवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी स. अमनदीप सिंह बाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री केशव गोयल, एसडीएम फरीदकोट श्री पुनीत शर्मा, जीए श्री विक्रमजीत बांसल, जिला खेल अधिकारी श्री बलजिंदर सिंह, राजिंदर दास रिंकू के अलावा इलाका निवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें