Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kulhad Viral Video : कुल्हड़ पिज्जा की वायरल वीडियाे काे लीक करने में हैं इस करीबी का हाथ, जानकर हाे जाएंगे हैरान

September 21, 2023

Kulhad Viral Video : कुल्हड़ पिज्जा की वायरल वीडियाे काे लीक करने में हैं इस करीबी का हाथ, जानकर हाे जाएंगे हैरान

जालंधर : जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर फेसबुक पर लाइव होकर सहज अरोड़ा ने कहा कि, यह एक फेक वीडियो है, कुछ दिन पहले हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था कि इस वीडियो को हम लोग वायरल कर देंगे और पैसे की मांग करने लगे। जिसके बाद हमने चार नंबर चौकी में शिकायत दर्ज कार्रवाई। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को राउंड उप भी किया गया था, लेकिन हमारा बच्चा होने वाला था इसलिए हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

आज जो वीडियो वायरल हुआ वह आई की मदद से बनाया हो सकता है। सभी के घर में मां बहन होती है सभी से विनती करना चाहूंगा कि इस वीडियो को शेयर ना करें अगर मेरी पत्नी को कुछ होता है तो मैं सभी लोगों पर लीगल एक्शन लूंगा।

कहा जा रहा हैं, कि यह वीडियाे सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर की करीबी महिला दोस्त ने पहले इस वीडियो को दिखा कर उन्हें ब्लैकमेल किया और पैसे न मिलने पर वायरल कर दी, लेकिन मेसेज भेज ब्लैकमेल करने का कोई सबूत वह अपने Live वीडियो में नहीं दिखा सके। उन्होंने वीडियो बयान में कहा कि आज कल वीडियो किसी सॉफ्टवेयर के जरिए एडिट कर ली जाती है। इसी के साथ दैनिक सवेरा इस बात की पुष्टी नहीं करता हैं। ये खबरें साेशल मीडिया से ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें