Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kuwait Fire Incident : CM Bhagwant Mann ने कुवैत हादसे पर जताया गहरा दुख

June 13, 2024

Kuwait Fire Incident : CM Bhagwant Mann ने कुवैत हादसे पर जताया गहरा दुख

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुवैत में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे में कई भारतीयों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जिसमें बड़ी संख्या में भारतीयों की दम घुटने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण कई अनमोल जिंदगियां चली गईं, जबकि कई अन्य घायल हो गए। भगवंत सिंह मान ने मृतकों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस घटना के बारे में जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईश्वर से पीड़ितों के परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी पंजाबी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें