Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर यात्रियों के लिए ‘फ्री’ होने जा रहा है Ladowal Toll Plaza, जानें पूरा मामला

September 26, 2024

एक बार फिर यात्रियों के लिए ‘फ्री’ होने जा रहा है Ladowal Toll Plaza, जानें पूरा मामला

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल (शुक्रवार) से एक बार फिर लोगों के लिए फ्री होने जा रहा है। यानी लोगों को वहां से गुजरने के लिए कुछ भी नहीं देना होगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि पिछले काफी समय से कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

इसी के चलते टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया गया है। दर्शन सिंह ने कहा कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने घोषणा की है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से टोल नहीं वसूला जाएगा।

दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों को न तो कोई सरकारी छुट्टी दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कोई कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और कल्याणकारी योजनाएं भी नहीं दे रही है।

यह कर्मचारियों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और अब जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टोल प्लाजा बंद रहेगा। इससे पहले भी किसानों ने टोल फीस में बढ़ोतरी के विरोध में लाडोवाल टोल प्लाजा को बंद किया था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच टोल प्लाजा को खोला गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें