Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, पीछे की वजह आई सामने

March 21, 2026

Breaking: कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, पीछे की वजह आई सामने

Laljit Bhullar: कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विवादित वीडियो को लेकर इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गगनदीप सिंह रंधावा ने मंत्री लालजीत भुल्लर की कथित हैरेसमेंट की वजह से सुसाइड कर लिया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने अपने कामों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान! कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट जारी

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में सर्विस दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चीफ सेक्रेटरी को भी मामले की जांच करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बठिंडा में बड़ी कार्रवाई: AGTF और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

सूत्रों की मानें तो किसी ने डिपार्टमेंट के गोदाम के लिए जगह मांगी थी। डिपार्टमेंट की टीम ने पाया कि गोदाम के लिए जो जगह बताई जा रही है, उसके ऊपर हाई वोल्टेज बिजली के तार हैं। इस वजह से डिपार्टमेंट ने उस जगह पर गोदाम बनाने से मना करते हुए उसकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी थी। शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कथित तौर पर DM गगनदीप सिंह रंधावा पर दबाव डाला था। इस वजह से DM गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास निगल लिया। इस बारे में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें