Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान! कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट जारी

March 21, 2026

Punjab Weather: पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान! कल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट जारी

Punjab Weather 21 march : पंजाब में पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। आज 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 22 मार्च से 26 मार्च के बीच फिर बारिश हो सकती है।

फिरोजपुर सबसे गर्म, गुरदासपुर सबसे ठंडा
राज्य में फिरोजपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को फिर से सर्दी का एहसास हो रहा है।

कई शहरों में तापमान गिरा, कुछ में बढ़ोतरी
पंजाब के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई। मोहाली में सबसे ज्यादा 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रूपनगर (भाखड़ा बांध), पठानकोट, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर और बल्लोवाल सौंखड़ी में भी तापमान कम हुआ। वहीं अमृतसर और अबोहर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज
रूपनगर में 14.8 मिमी, नवांशहर में 13.4 मिमी, कपूरथला में 12.1 मिमी और पठानकोट में 9.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भाखड़ा बांध क्षेत्र में सबसे अधिक 33.5 मिमी वर्षा हुई, जबकि चंडीगढ़ में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा। वहीं 22, 23, 25 और 26 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें