Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 120 शराब की बोतलों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026

मोगा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 120 शराब की बोतलों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

मोगा: नशे और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चंडीगढ़ मार्का की विभिन्न ब्रांडों की कुल 120 बोतलें शराब बरामद की हैं।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे लाइन के पास लगाया नाका

थाना मेहना में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी में है।

48 बोतल वन विस्की और 72 बोतलें सोफी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। उसकी पहचान अवतार सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी गांव बहोना, जिला मोगा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 9 वन विस्की ब्रांड, चंडीगढ़ की 48 बोतलें सोफी ब्रांड, चंडीगढ़ की 72 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक शराब की कुल खेप 10 पेटियों में थी। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें