Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिटी पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, ट्रैफिक पुलिस में तैनात किए 33 और मुलाजिम

July 4, 2024

सिटी पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, ट्रैफिक पुलिस में तैनात किए 33 और मुलाजिम

अमृतसर: नए पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा सिटी पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लगातार तबादलों का दौर जारी है। रोजाना तबादलों की सूची जारी हो रही है। उन्होंने अपने कार्यालय से लेकर हर थाने चौकी और सेल में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के तबादले किए हैं।

सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना रामबाग, सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना छेहरटा, सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना मकबूलपुरा, सुलखन सिंह को पुलिस लाइन से थाना मोहकमपुरा, जसवंत सिंह को पुलिस लाइन से थाना रंजीत एवेन्यू, सुलखन सिंह को पुलिस लाइन से थाना एयरपोर्ट, सुशील कुमार को पुलिस लाइन से थाना इस्लामाबाद, अवतार सिंह को पुलिस लाइन से गेट हकीमां, दविंदर सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, दिलबाग सिंह को पुलिस लाइन से सिविल लाइन, राजवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना मजीठा रोड में लगाया गया है।


एएसआई गुरभेज सिंह को पीसीआर से थाना बी डिवीजन, करमचंद को थाना वल्ला, सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सी डिवीजन, परमजीत सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली, हरपाल सिंह को थाना मोकमपुरा, जसविंदर सिंह को पीसीआर से थाना सुल्तानविंड, रमेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सदर, अश्विनी कुमार को ईओ विंग से सीआईए स्टाफ वन, जितेंद्रपाल सिंह को ईओ विंग से सीआईए स्टाफ वन लगाया गया है।

इसके अलावा 33 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक पुलिस में लगाया गया है। एएसआई सरबजीत सिंह, राजपाल सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, राकेश शर्मा, कमल सिंह, जगजीत सिंह, राजेश कुमार, विपन चंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, बलकार सिंह, अविनाश कुमारी को पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस में तैनात किया गया है। इसके अलावा हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह, चरण सिंह, कांस्टेबल नवनीत सिंह, सुखविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेमपाल सिंह, रूपिंदर कौर, मनजोत कौर, रवनीत कौर, पलविंदर कौर, विजय रानी, संदीप कौर, मनजीत कौर, दलबीर कौर, राजविंदर कौर, रविंदरपाल कौर, रचना देवी, हैड कांस्टेबल रणजीत कौर को पुलिस लाइन से ट्रैफिक पुलिस में लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें