पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का पूरे मान सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि, उनके पैतृक गांव पौना लुधियाना जिला में पूरे सम्मान के साथ किया गया। राजवीर का निधन बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। उनकी उम्र महज 35 वर्ष थी।
राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM मान
27 सितंबर को हुआ था गंभीर सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा 27 सितंबर को शिमला की यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें दुर्घटना के तुरंत बाद दिल का दौरा भी पड़ा था।
ये भी पढ़ें: इस भारतीय क्रिकेटर को मिली अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी… रखी 10 करोड़ की डिमांड
11 दिनों से गंभीर हालत थी
राजवीर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और 11 दिनों तक उनका इलाज जारी रहा। शुरुआत में डॉक्टरों को थोड़ी उम्मीद नजर आई थी, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और 8 अक्टूबर की सुबह 10:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर
उनके निधन की खबर फैलते ही पंजाबी संगीत जगत, प्रशंसकों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को सबसे पहले मोहाली स्थित उनके घर ले जाया गया, जहाँ उनकी मां, पत्नी और बच्चों ने अंतिम बार उन्हें नमन किया। बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल फेज 6 भेजा गया और शाम को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव पौना लाया गया।
ये भी पढ़े- तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

