Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने पूर्व डिप्टी सीएम ओमप्रकाश सोनी को मंदिर का संरक्षक मनोनीत किया

August 11, 2026

श्री दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने पूर्व डिप्टी सीएम ओमप्रकाश सोनी को मंदिर का संरक्षक मनोनीत किया

अमृतसर : श्री दुर्ग्याणा कमेटी ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश सोनी को श्री दुर्ग्याणा कमेटी का संरक्षक मनोनीत किया गया है। इस संबंध में कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने मंदिर कमेटी कार्यालय में सोनी को नियुक्ति पत्र सौंपा। चावला ने सौंपे नियुक्ति पत्र में ओमप्रकाश सोनी को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि वे इस पद पर रहते हुए मंदिर एवं उससे जुड़े धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के हित में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि श्री ओमप्रकाश सोनी पिछले वर्षों में भी मुख्य संरक्षक के रूप में श्री दुर्ग्याणा मंदिर की सेवा निभा चुके हैं, इसलिए उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सेवाभाव से कमेटी को भविष्य में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। ओमप्रकाश सोनी ने इस जिम्मेदारी के लिए श्री दुर्ग्याणा कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की सेवा करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मंदिर के धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की धार्मिक विरासत, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए श्री ओमप्रकाश सोनी जी का अनुभव एवं मार्गदर्शन निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर के चेयरमैनश्री डॉ. राकेश शर्मा, मैनेजर अनिल शर्मा, चेयरमैन वज़ीर चंद (शिवपुरी), भोग भंडार चेयरमैन जियालाल (शीतला माता मंदिर), चेयरमैन धर्मशाला नरेश शर्मा, स्वर्णपाल कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें