Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Corona Vaccine की तरह Punjab के नेताओं को भ्रष्टाचार के इलाज के लिए भी वैक्सीन की है जरूरत : Sunil Jakhar

May 30, 2024

Corona Vaccine की तरह Punjab के नेताओं को भ्रष्टाचार के इलाज के लिए भी वैक्सीन की है जरूरत : Sunil Jakhar

होशियारपुर/जालंधर : पंजाब में आप और कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर जोर देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना की तरह भ्रष्ट नेताओं के लिए भी वैक्सीन लाने का आग्रह किया और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की हैं। गुरुवार को होशियारपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान मंच से बोलते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों ही पंजाब में मिलीभगत करके लूट-खसोट में लिप्त हैं।

अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए जाखड़ ने कहा कि होशियारपुर, जो एक पर्यटन स्थल है, में मौजूदा सरकार और उनके दागी नेताओं द्वारा संरक्षण प्राप्त पर्यटन का विचित्र रूप देखने को मिल रहा है, जो कानून की प्रक्रिया को दरकिनार करने के लिए विपश्यना का अभ्यास करने की आड़ में यहां आते हैं। सुनील जाखड़ ने कहा, “ईडी द्वारा सातवें समन के बाद केजरीवाल ने विपश्यना का अभ्यास करने का दावा करते हुए एक सप्ताह के लिए होशियारपुर में शरण ली और अंत में जांच एजेंसी से बचते रहे।”

“वर्तमान सरकार के तहत व्यापक रूप से नशाखोरी हो रही है। भ्रष्टाचार एक आम बात है। यहां तक ​​कि पोस्ट मैट्रिकुलेशन छात्रवृत्ति में भी भ्रष्टाचार है। मैं प्रधानमंत्री से पंजाब की नसल (पीढ़ी) और फसल (कृषि) को बचाने की अपील करता हूं।” उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग प्रधानमंत्री मोदी की ओर उम्मीद से देख रहे हैं ताकि पंजाब में महिलाओं की गरिमा पर अब कोई आंच न आए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोग चाहते हैं कि आप पंजाब में मौजूद सड़ांध को रोकें।”

सुनील जाखड़ ने कहा कि होशियारपुर जो अपने ट्रैक्टर उद्योग और प्लाईवुड के लिए जाना जाता है, वहां बड़ी संख्या में एनआरआई आबादी है जो हमारे देश के राजदूत हैं। प्रधानमंत्री से गंभीर अपील करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा, “प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में, होशियारपुर में बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर के नाम पर एक उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय को मंजूरी देने की कृपा करें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें