Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोराहा में ट्रॉली से टकराई PRTC बस, कंडक्टर की मौत

October 1, 2026

दोराहा में ट्रॉली से टकराई PRTC बस, कंडक्टर की मौत

Loaded Trolley Hits Bus, Conductor Dies : लुधियाना। दोराहा में जरनाली रोड पर बुधवार सुबह माल से लदी ट्रॉली की PRTC बस से टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर जसपाल सिंह (31) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद यात्रियों और PRTC कर्मचारियों ने सड़क पर धरना देकर पुलिस की देरी पर रोष जताया।

पीआरटीसी बस संख्या पी. बी. 2. एफ. जे.-7013 पटियाला से दोराहा की ओर आ रही थी कि दोराहा मैकडोनाल्ड के पास माल से लदी ट्रॉली पुल के पास सर्विस रोड की ओर मुड़ गई और बाईं ओर बस के सामने वाले हिस्से से टकरा गई। बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजपुर निवासी जसपाल सिंह (31) के रूप में हुई है। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो यात्रियों और पी. आर. टी. सी. के कर्मचारियों ने जनरल रोड पर धरना दिया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें