LPU Chancellor Denies Rape Allegation : जालंधर। फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University में 26-27 सितंबर की रात हुए बवाल के बाद यूनि मॉल की दुकानों में लूटपाट की नई CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में शटर खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान में दाखिल होते और सामान उठाते नजर आ रहे हैं।
इस बीच LPU के चांसलर अशोक मित्तल ने पहली प्रतिक्रिया में छात्रा से रेप की घटना से इनकार किया और कहा कि मामले में अफवाह फैलने तथा हिंसा के कारणों की जांच जरूरी है। पुलिस ने हिंसा और यूनि मॉल में लूट के संबंध में अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। कुछ छात्र काउंटर पर चढ़कर सामान उठाते नजर आए, जबकि कई छात्र बैग में सामान भरकर ले जाते दिखे। कुछ ही मिनटों में दुकान में भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए LPU के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि छात्रा के साथ रेप की कोई घटना नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में किसने बर्बादी की और अफवाह किसने फैलाई, इसकी जांच का विषय है। मित्तल ने दावा किया कि इस मामले में कोई विक्टिम नहीं है और स्टूडेंट्स को भड़काया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल यूनिवर्सिटी की नहीं, बल्कि पंजाब और देश की चिंता है। उन्होंने सरकारों से मामले की गहन जांच कराने की अपील की। मित्तल ने कहा कि हिंसा के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद मिग-21 विमान और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि यह मांग उनकी ओर से नहीं, बल्कि छात्रों की ओर से की गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...