Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुन्नी से लटकी मिली नई-नवेली दुल्हन की लाश, फेरे की रस्म निभाकर लौटी थी ससुराल

December 10, 2024

चुन्नी से लटकी मिली नई-नवेली दुल्हन की लाश, फेरे की रस्म निभाकर लौटी थी ससुराल

Ludhiana Bride Sucide : लुधियाना में एक महिला ने अपनी शादी के 2 दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बता दें कि, महिला अपने मायके से फेरे की रस्म पूरी कर ससुराल लौटी थी। जिसके बाद सोमवार (9 दिसंबर) रात ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटता मिला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही टिब्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। पुलिस मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

8 दिसंबर को फेरे की रस्म पूरी करने मायके गई थी

थाना पुलिस के मुताबिक, टिब्बा रोड स्थित शिव शंकर कॉलोनी में 2 दिन पहले ही तारीश नामक युवक से आरती की शादी हुई थी। उसका पति तारीश बर्तन की दुकान चलाता है। रविवार को आरती अपने धर्मपुरा स्थित मायके में फेरा डालने के लिए गई थी। जिसके बाद वे अगले दिन अपने मायके से ससुराल लौट आई थी। जिसके बाद वो अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक वह वापस बाहर नहीं आई।

जब परिवार के लोग उसे देखने के लिए गए तो उन्होनें पाया कि कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद घर के लोगों ने रोशनदान से देखा तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद सभी ने ईंटों से दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर दाखिल हो गए और पुलिस को भी सूचना दी गई।

टिब्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं महिला के मायके वालों को भी इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद बयान लिया जाएगा जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें