Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana के बिजनेसमैन को मिली गैंगस्टर की धमकी, 1 करोड़ की फिरौती की डिमांड

December 7, 2025

Ludhiana के बिजनेसमैन को मिली गैंगस्टर की धमकी, 1 करोड़ की फिरौती की डिमांड

लुधियाना: पंजाब में बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 7 क्षेत्र में शहर के एक मशहूर ज्वेलर को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से गैंगस्टर ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद कारोबारी जगत में दहशत का माहौल है।

ज्वेलर को विदेशी नंबर से धमकी

शिकायतकर्ता ज्वेलर सचिन वर्मा, जो ताजपुर रोड और राहों रोड क्षेत्र में सोने की ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं, ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर 2025 की शाम उनके फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अमृत दलम ग्रुप का सदस्य बताते हुए उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की। पैसे न देने पर वर्मा को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस सक्रिय, आरोपी की तलाश तेज

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने वर्मा की शिकायत के आधार पर संबंधित ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम कॉल डिटेल्स और तकनीकी इनपुट के जरिए आरोपी का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कपड़ा मार्केट में नो-नंबर गाड़ियां पर पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब में फिरौती कॉल के मामले बढ़े

पिछले कुछ महीनों में पंजाब के विभिन्न जिलों से फिरौती कॉल और धमकी देने के मामलों में तेजी आई है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों को संगठित अपराध से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें