Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

July 18, 2026

लुधियाना: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

पंजाब डेस्क: लुधियाना के फील्डगंज स्थित कूचा नंबर 7 में दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बता दें कि मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान एक सिख युवक की पगड़ी उतर गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana Field Ganj)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें