Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा, 40 से 50 ATM कार्ड बरामद

October 9, 2026

लुधियाना: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा, 40 से 50 ATM कार्ड बरामद

लुधियाना: शहर के दुगरी इलाके में ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह ATM से पैसे निकालने आया था। इसी दौरान उसके पीछे खड़े दो युवक उसकी वीडियो बनाने लगे और ATM कार्ड छीनने की कोशिश करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो उनमें से एक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, शक होने पर उसने दूसरे युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 40 से 50 ATM कार्ड बरामद हुए।

वहीं, एक अन्य युवक ने बताया कि उसका ATM कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उसने कहा कि यह रकम उसने लंबे समय तक मेहनत करके जमा की थी। ऐसे लोग मेहनत की कमाई ठगकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वे PCR पर तैनात थे और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के साथ लोगों ने मारपीट की थी। उसे संबंधित पुलिस स्टेशन के हवाले किया जाएगा, जहां मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें