पंजाब डेस्क: लुधियाना में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। बता दें कि एक घर के कमरे में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग भड़क गई। इस आग में एक व्यक्ति और तीन बच्चे झुलस गए। पड़ोसियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रसोई में खाना बनाते समय हुआ हादसा
घायलों के अनुसार, विकास नामक युवक अपने कमरे में सुबह का खाना बना रहा था। बच्चे उसके पास ही बैठकर खेल रहे थे। जैसे ही उसने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, पाइप में लगी आग ने पूरे कमरे को घेर लिया।
अचानक हुआ विस्फोट
आग इतनी तेज़ थी कि कमरे में एक जोरदार विस्फोट भी हुआ। धुएँ से कमरा भर गया और बच्चे और विकास चीखने लगे। पड़ोसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 15 नवंबर से बदल जायेंगे टोल टैक्स के नियम: जानें क्या है नया Update
घायलों की स्थिति और बयान
अस्पताल में भर्ती विकास ने बताया कि उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है और चार साल के बच्चे राहुल के पैर भी बुरी तरह झुलस गए हैं। विकास ने यह भी बताया कि आग पाइप को चूहे द्वारा काटे जाने के कारण लगी। उन्होंने कहा कि वे पिछले दो साल से लुधियाना में रहते हैं और एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं।