Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana News : तेज रफ्तार वाहन ने दो महिलाओं को कुचला, 1 की हुई मौत, 1 घायल

October 10, 2024

Ludhiana News : तेज रफ्तार वाहन ने दो महिलाओं को कुचला, 1 की हुई मौत, 1 घायल

लुधियाना: जिले में बीती रात एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने घायल महिला को निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक कर रही है, ताकि सुराग मिल सके और जांच आगे बढ़ सके।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिलाएं दूर जा गिरी। जस्सियां ​​गांव निवासी महिला बलबीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम नगर निवासी रीना देवी की हालत गंभीर है।

लोगों ने तुरंत सलेम टाबरी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत दोनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सलेम टाबरी थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें