Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार शूटर की मौत, पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

November 3, 2026

लुधियाना में पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार शूटर की मौत, पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

लुधियाना: शहर के सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के दौरान राजू ने अचानक सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

हालांकि, राजू की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कस्टडी में हुई इस मौत के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें