Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना सड़क हादसा: कॉलेज से घर लौट रही 2 सहेलियों को स्कॉर्पियो कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

November 13, 2024

लुधियाना सड़क हादसा: कॉलेज से घर लौट रही 2 सहेलियों को स्कॉर्पियो कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Ludhiana Road Accident: लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हवेली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां सड़क दुर्घटना में दो सहेलियों की एक साथ मौत हो गई। मृतकों की पहचान हुसनप्रीत कौर (18) पुत्री गुरदयाल सिंह और उसकी सहेली मनवीर कौर (17) पुत्री हरमीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक गांव पमाल के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों दाखा स्थित जीटीबी कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर का कोर्स कर रही थीं। कल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों एक्टिवा पर सवार होकर गांव वापस जा रही थीं। जब वे हवेली के पास पहुंचीं तो दूसरी तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलने पर दाखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़कियों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों गंभीर रूप से घायल थीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। बाद में लड़कियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें