Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के गिल रोड पर हुई चोरी, फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

February 28, 2025

लुधियाना के गिल रोड पर हुई चोरी, फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

पंजाब डेस्क: लुधियाना के गिल रोड पर दशमेश नगर में चोरों ने एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया है। चोरी की वारदात को बड़ी ही चालाकी से अंजाम दिया गया। मोटरसाइकिल को मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके चुराया गया।आपको यह भी बता दें कि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्ट्री मालिक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

वहीं, फैक्टरी मालिक राजीव गाबा ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अपनी फैक्टरी के बाहर खड़ी की थी और थोड़ी देर बाद जब उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं है तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर बड़ी ही चालाकी से मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है और पुलिस ने भी चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें