Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

August 26, 2024

Ludhiana: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू घोंपकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर रविवार रात एक युवक पर उसके दो दोस्तों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट और पीठ पर चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप है। मृतक के शव को देर रात सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार सुबह उसके परिजनों का पता लगाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जेएमडी मॉल के बाहर हुई मारपीट:

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने जेएमडी मॉल के बाहर पेट्रोल पंप के पास विवाद के दौरान दो युवकों ने एक युवक को घेर लिया। दोनों युवकों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर चीखता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंच गई।

जिसे राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया तथा मामले की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। घायल संदीप को अस्पताल लेकर आए युवकों ने बताया कि वह काफी समय से रेलवे स्टेशन के बाहर कूड़ा बीनने तथा भीख मांगने का काम करता था।

रविवार देर रात उसका किसी बात को लेकर दो युवकों से झगड़ा हो गया। उक्त युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान संदीप के पेट व पीठ पर कई बार चाकू से वार किए गए। अधिक रक्तस्राव होने के कारण अस्पताल ले जाने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें